Logo
Header
img

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई में चलाया स्वच्छता अभियान

मुंबई, 01 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के हिस्से के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई में स्वच्छता अभियान शुरू किया। इस दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं और परिसर को साफ सुथरा रखने की मुहिम चलाई गई है। उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।




पार्टी के सभी विधायक, नगरसेवक और पदाधिकारी इस अभियान में शामिल हैं। महापुरुषों की स्थापित की गई प्रतिमाओं को और आसपास के पूर्ण परिसर को स्वच्छता अभियान के द्वारा साफ किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा नेता राम नाईक की सांसद निधि से मालाड पश्चिम के मालवणी विस्तार में स्थित ब्रोंज धातु से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा और एक बड़े प्रांगण में बुद्ध विहार का निर्माण हुआ था। स्वामी विवेकानंद की विशालकाय प्रतिमा का निर्माण तत्कालीन नगरसेवक विनोद घेड़िया के सहयोग, जनसेवा केंद्र और राम नाईक के नेतृत्व में बोरीवली पश्चिम में स्वामी विवेकानंद मार्ग पर किया गया था। इस अभियान की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष गणेश खनकर ने बताया कि मुंबई में कई स्थानों पर महापुरुषों को प्रतिमा है परंतु उत्तर मुंबई एक ऐसा जिला है जहां महापुरुषों की अनेक भव्य प्रतिमा भाजपा के नेतृत्व द्वारा स्थापित की गई हैं।




इस उपक्रम को भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने विस्तृत रूप दिया है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर वीर सावरकर, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दहिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज, कांदिवली पश्चिम के डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अस्पताल के प्रांगण में स्थापित महामानव डॉ.बाबासाहब आंबेडकर प्रतिमा, कांदिवली पूर्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाफिंग बुद्धा जैसी अनेक प्रतिमाओं का निर्माण कराया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत उत्तर मुंबई की इन सभी प्रतिमाओं की स्वच्छता अभियान का बीड़ा उठाया गया है। उत्तर मुंबई भाजपा द्वारा कुल 41 स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमा स्वच्छता का अभियान चलाया गया है।

Top