Logo
Header
img

भाजपा जीतेगी एमसीडी चुनाव: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली, 07 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आम आदमी पार्टी (आप) से पीछे चल रही है। लेकिन, पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने बुधवार को कहा कि भाजपा एमसीडी चुनाव में जीत हासिल करने जा रही है। शुरुआती रुझान अंतिम परिणाम नहीं हैं। वर्मा ने कहा कि भाजपा की सीटें कम हो सकती हैं, लेकिन पार्टी पराजित नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एमसीडी के अच्छे कामों को जनता नहीं भूलेगी। केजरीवाल की सरकार ने जनता से सिर्फ छल किया है। इस बात को जनता जानती है। उल्लेखनीय है कि आप अभी तक एमसीडी की 75 सीटें जीत चुकी है। वहीं भाजपा ने 55 सीटों पर जीत हासिल की है और कांग्रेस सिर्फ चार सीटों पर जीत हासिल कर सकी है। आप रुझानों में फिलहाल भाजपा से आगे चल रही है।
Top