Logo
Header
img

राहुल गांधी के प्रोटोकॉल को आगे बढ़ाते हुए बेटियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे इरफान अंसारी : राफिया ??

रांची, 29 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने कहा कि बड़ोदरा में 10 अक्टूबर, 2017 को आयोजित रैली में राहुल गांधी ने संघ की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी की थी। उनके पहनावे पर अभद्र टिप्पणी की थी। कांग्रेस के नेता इरफान अंसारी झारखंड में इसी प्रोटोकॉल को आगे बढ़ते हुए झारखंड की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलनकारी स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन पर अभद्र टिप्पणी की है।


राफिया नाज मंगलवार काे प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस काे संबाेधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन 'रिजेक्ट माल' हैं। इरफान अंसारी को रिजेक्ट तो जामताड़ा और झारखंड की जनता करेगी। क्योंकि, उन्होंने ना सिर्फ सीता सोरेन पर अपमानजनक टिप्पणी की है, बल्कि झारखंड की समस्त आदिवासी बेटी और संपूर्ण नारी जाति पर की है। इरफान अंसारी को यह लगता है कि वह हर बार इस तरह के टिप्पणी करते रहेंगे और झारखंड की जनता एवं राज की बेटियां माफ करती रहेंगी। इरफान अंसारी के बयान ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस की नजर में झारखंड की बेटियों की यही इज्जत है।


नाज ने कहा कि अब चुप रहने का समय नहीं है। बोलने का समय है। क्योंकि, कांग्रेस का जमाना गया। जब यहां की बेटियों की आवाज को दबाया जाता था और कुचला जाता था। अब वह जमाना नहीं है। उन्होंने झारखंड की बेटियों से कहा कि यह मोदी का जमाना है। बेटियों की आवाज को अब ना कोई दबा सकता है और ना ही कुचल सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है रेणुका चौधरी ने कहा था कि बलात्कार काॅमन बड़ा है। ठीक इसी प्रकार झारखंड में बलात्कार का चलन चल पड़ा है। दुमका में विदेश से आई बहन के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के मुख से एक शब्द भी नहीं निकलता है। झामुमाे के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य बलात्कार की घटना और सीता सोरेन पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर एक शब्द नहीं बोलते हैं।


प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कल्पना सोरेन महिला सशक्तिकरण की बात करती है। हालांकि, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी द्वारा सीता सोरेन पर अभद्र टिप्पणी करने पर एक शब्द भी नहीं बोलती हैं। बलात्कार की घटना पर भी एक शब्द नहीं बोलती है। उन्होंने कहा कि झामुमाे को सोचना चाहिए कि मोर्चा ने जिस कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है उसका ट्रैक रिकॉर्ड ही महिलाओं का अपमान करना है और उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का है। झारखंड की बेटियां हर रोज थाने में शिकायत कर रही है लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अभी भी महिला उत्पीड़न के 16000 से अधिक केस रजिस्टर्ड हैं। 8000 में जांच तक शुरू नहीं हुई है।


आंकड़े बताते हुए कहा कि झारखंड में हर डेढ़ दिन में एक बेटी के साथ बलात्कार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कल्पना सोरेन और झारखंड सरकार मंईयां सम्मान का दिखावा करती है। पर्ची लेकर घूमने से मंईयां का सम्मान नहीं होता है। यह मंईयां कभी माफ नहीं करेगी। उन्हें 1000 रुपये में उन्हें ठगने का काम कर रही है। चूल्हा खर्च 2000 रुपये महीना देने का वादा कर महिलाओं को गुमराह किया था। हेमंत सरकार चाहती है कि महिलाएं अशिक्षित रहें, ताकि उनका वोट बैंक बना रहे।


उन्होंने कहा कि हटिया में एक महिला एसआई को तस्करों के ट्रक में कुचल दिया था लेकिन कांग्रेस की ओर से इस पर कोई ट्वीट नहीं किया गया। रुबिका पहाड़िया सहित अनेक बहनों के साथ दुष्कर्म होता है। राहुल गांधी, इरफान अंसारी और उनके नेता इस बारे में एक शब्द ही नहीं बोलते हैं। सरकार को बताना चाहिए कि बलात्कार, अपहरण, हत्या, बहनों के साथ छेड़खानी करने वालों के खिलाफ आज तक कितनी कार्रवाई की गई। कितनों को जेल भेजा गया। कितनों को सजा दिलाई गई।

Top