Logo
Header
img

बूथ तक कार्य करने वाले को मिलेगा टिकट - भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी डूंगरपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभु पंडया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डॉ. जोशी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार साढ़े चार वर्ष तक भ्रष्टाचार करती रही, अब चुनाव नजदीक आने पर जनता को गुमराह कर रहीं है। कांग्रेस ने जो वादे किये थे वह आज तक पूर्ण नही किये जोशी ने कहा कि राजस्थान भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, लूट मारी, युवाओं के साथ धोखा, किसानों के साथ अन्याय, संविदा कर्मचारियों के साथ अन्याय, पेपर लीक जैसे कई मामलें में नंबर 1 पर है। जोशी ने कहा कि आज जनजाति वर्ग, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, रेल, सड़कें, बिजली, मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं एक छोटी सी ढाणी से लेकर बड़े शहरों तक जो विकास किया है वह भाजपा की देन है। जनजाति वर्ग में सरपंच से लेकर सांसद तक चुनाव लड़ने का हक भारतीय जनता पार्टी ने दिया। डॉ. जोशी ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ना है वह दिल्ली-जयपुर की दौड़ को छोड़कर बूथ पर कार्यं करें, आमजनता के कार्यों में सहयोग करे, टिकट आपको अपने बूथ पर कार्य करने पर मिलेगी। हमें आमजन के बीच जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं विकास की बात को रखना होगा। घर-घर जाकर राज्य सरकार की नाकामियों एवं केन्द्र सरकार की विकासशील योजनाओं के बारे में बताना होगा। हमें नये युवाओं को जोड़ना होगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री एवं संभाग सह प्रभारी सांवरलाल देवासी, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, जिला संगठन प्रभारी कमलेश पुरोहित, जिलाध्यक्ष प्रभु पंडया, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह, हरीश पाटीदार, ज़िला प्रमुख सूर्या अहारी, सभापति अमृत कलासुआ मंचासीन थे।


Top