Logo
Header
img

सोनीपत: जनता का मूड बन गया तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: निखिल मदान

सोनीपत, 23 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार निखिल मदान ने कहा कि


भाजपा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जनता का मूड बन गया है कि प्रदेश में तीसरी बार


बनेगी भाजपा की सरकार। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी


नीतियों से जनता प्रभावित है और इस बार भी भाजपा को आशीर्वाद देगी।


सोमवार को मदान ने दो दर्जन से ज्यादा कार्यक्रमों में कहा


कि सोनीपत विधानसभा की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है और कमल


खिलाने जा रही है। उन्होंने देव नगर, विकास नगर, नई अनाज मंडी, पटेल नगर सहित कई स्थानों


पर जनसभाएं कीं और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पर


निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में नौकरियां केवल 2-3 जिलों तक सीमित थीं,


जबकि भाजपा सरकार में बिना सिफारिश और योग्यताओं के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं।


भाजपा सरकार ने प्रदेश से भ्रष्टाचार को समाप्त किया है और मुख्यमंत्री नायब सैनी के


नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। मदान ने सोनीपत के लोगों से 5 अक्तूबर


को ईवीएम में कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा को वोट देने की अपील की।


जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, सुरेंद्र


मदान, मुकेश बत्रा, महेश लूथरा, नरेंद्र भारती, संजय वर्मा, नवीन मंगला, पार्षद हरी


प्रकाश सैनी, भूपेंद्र गहलावत सुमित बत्रा आदिशामिलरहे।


Top