Logo
Header
img

सुषमा स्वराज की जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज को आई दीदी की याद

भोपाल, 14 फ़रवरी (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज की आज (मंगलवार को) जयंती है। इस अवसर पर भाजपा के दिग्गज नेताओं समेत पूरा देश उन्हें स्मरण कर रहा है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सुषमा स्वराज में आत्मीय संबंध थे। ऐसे में उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए भावुक संदेश लिखा है। मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा मां सरस्वती की वरद पुत्री, पूर्व विदेश मंत्री, हमारी श्रद्धेय बहन सुषमा स्वराज जी की जयंती है। अपने कार्यों और विचारों से देश एवं दुनिया के लोगों का दिल जीत लेने वाली, आदरणीय दीदी का आज आत्मविश्वास से मुस्कुराता हुआ चेहरा बरबस ही आंखों के सामने बार-बार आ रहा है। एक अन्य ट्वीट कर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जब आदरणीय सुषमा दीदी बोलती थीं, तो ऐसा प्रतीत होता था कि मानो मां सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजमान हैं। उनके व्यवहार में हम सभी के लिए न केवल बहन का प्यार अपितु ममत्व का पवित्र भाव आकण्ठ भरा था। आप सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। जयंती पर दीदी के चरणों में प्रणाम!
Top