Logo
Header
img

भाजपा विस कोर कमिटी की बैठक , शक्ति केंद्रों कार्यक्रम आयोजन का निर्णय

 भाजपा पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास पर मंगलवार को हिसुआ विधानसभा कोर कमिटी की बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन के कार्यों को विस्तार करने व सभी शक्ति केंद्रों पर आगामी कार्यक्रम करने पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सभी मण्डल अध्यक्ष अपने मण्डल अन्तर्गत आने वाले शक्ति केन्द्र पर पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को करना सुनिश्चित करें। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने कि अपील करते हुए बीते 2 अप्रैल को हिसुआ पहुंचे भारत के गृह सह सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रवास कार्यक्रम के सफलता को लेकर हिसुआ विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दिया है। बैठक में हिसुआ विधानसभा के पूर्व विधायक सह नवादा लोकसभा संयोजक अनिल सिंह ने लोगों को संबोधित व कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि नवादा लोकसभा भाजपा लड़ेगी और जीतेगी भी। उन्होंने अभी से ही सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मज़बूती प्रदान करने में जुट जाने कि अपील किया।

भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष रवि राज ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बूथों की ग्रेडिंग एवम तकनीकी रूप से कार्यकर्ताओं को सक्षम करने पर बल दिया। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री रामानुज कुमार ने किया। बैठक में भाजपा के पूर्व ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, हिसुआ विधानसभा प्रभारी प्रवीण यादव, विस्तारक रवि रौशन मण्डल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, अशोक चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मीकान्त उर्फ़ विगन सिंह, संजय कुमार उर्फ़ मांगो सिंह, नीतीश कुमार, तपेश्वर सिंह, हिसुआ नगर मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, नरहट मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नेमदारगंज मण्डल अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, हिसुआ ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार, अकबरपुर मण्डल अध्यक्ष सूर्यमणि शरण, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष तरुण कुमार, भाजयुमो जिला मंत्री बीपुल कुमार, भाजयुमो जिला प्रवक्ता कुश कुमार भास्कर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Top