Logo
Header
img

‘भारत विद्युत शिखर सम्मेलन’ 19 से 22 मार्च तक यशोभूमि में होगा

- सम्मेलन में देश के विकसित होते ऊर्जा तंत्र पर होगा विचार-विमर्श



नई दिल्ली, 18 मार्च (हि.स)। भारत के लगातार विकसित हो रहे विद्युत तंत्र को आकार देने वाली प्रमुख प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श के लिए ‘भारत विद्युत शिखर सम्मेलन’ 19 से 22 मार्च तक नई दिल्ली के यशोभूमि में होगा। ये विद्युत और बिजली क्षेत्र के लिए एक प्रमुख वैश्विक सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी है।



शिखर सम्मेलन में प्रमुख रूप से विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, केंद्र सरकार के विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, 10 देशों के ऊर्जा मंत्री, 25 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत मंत्री एवं सचिव, लगभग 60 देशों के राजदूत और सभी केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उद्यमों के प्रमुखों सहित 100 से अधिक सीईओ शामिल होंगे।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक उच्च स्तरीय सम्मेलन सत्रों, 300 से अधिक वक्ताओं, 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों, 100 से अधिक स्टार्टअप सहित 500 से अधिक प्रदर्शकों और 25,000 से अधिक आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है।

Top