Logo
Header
img

अयोध्या से निकली श्रीराम दिग्विजय रथ यात्रा

अयोध्या, 04 अक्टूबर (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि से दीप प्रज्वलित कर श्रीराम दिग्विजय रथ यात्रा का आज संत धर्माचार्यों के सानिध्य में विधवत उद्घाटन किया गया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने यात्रा के नेतृत्व करता शक्ति शांतानंद जी महाराज को दीप समर्पित कर मंगल कामनाएं की। इससे पूर्व श्री राम जन्मभूमि गर्भ गृह से ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामलला के चरणों में जल रहे अखंड दीप से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्री मणि रामदास छावनी भेजा, जिसे संतों ने रथ यात्रा में स्थापित रामदरबार के सम्मुख रखा।

श्रीराम सत्संग भवन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज ने की संचालन महाराष्ट्र के संत पराग बुआ रामदास महाराज ने किया। तथा इस अवसर पर सद्गुरू सदन गोलाघाट के महंत सिया किशोरी शरण जगद्गुरु अनंताचार्य जी महाराज,रामहर्षण कुंज महंत अयोध्या दास जी, महंत राम कुमार दास ने अपने विचार व्यक्त कर यात्रा के उद्देश्यों की सराहना करते हुये इसे पवित्र कार्य बताया।

इस दौरान महंत अवध बिहारी दास अर्जुन दास पुजारी रमेश दास,शेषावतार मंदिर के महंत अशोक दास अयोध्या सांसद लल्लू सिंह विश्व हिंदू परिषद नेता राजेंद्र सिंह पंकज शरद शर्मा, यात्रा समन्वयक सुरेशजी आदि उपस्थित रहे। अयोध्या के प्रमुख संत धर्माचार्यों ने यात्रा को कारसेवक पुरम प्रस्थान कराया यात्रा कल प्रातः गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

ज्ञातव्य हो यात्रा देश के 27 राज्यों और 60 दिवस में 15000 किलोमीटर दूरी को तय कर 3 दिसंबर को श्रीराम दिग्विजय यात्रा गीता जयंती के दिन पुन: अयोध्या पहुंचेगी 2 दिसंबर को अयोध्या की पंचकोसी परिक्रमा करने के उपरांत 3 दिसंबर को यह यात्रा साधु-संतों के सानिध्य में समाप्त होगी।

Top