Logo
Header
img

एशियाई खेल : भारतीय महिला टीम कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा के फाइनल में, पदक पक्का

हांगझू, 5 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय महिला तीरंदाजों ने एशियाई खेलों में गुरुवार को भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया है। भारतीय तीरंदाज ज्योति वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की तिकड़ी ने महिला टीम कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया को 233-219 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम अब स्वर्ण पदक मैच में चीनी ताइपे या दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। फाइनल अब से कुछ देर बाद होगा। वेन्नम ने बुधवार को मिश्रित टीम स्पर्धा में पहले ही स्वर्ण पदक जीत लिया था और उनके पास अब एक और पदक जीतने का मौका है। इससे पहले भारतीय तीरंदाजों ने हांगकांग की हंग टिंग चेंग, युक शेउंग वोंग, यिन यी लुक के खिलाफ 231-220 की शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया था
Top