Logo
Header
img

फतेहाबाद बस परिचालक हमले से रोष, सोनीपत डिपो में विरोध प्रदर्शन

फतेहाबाद डिपो के एक बस परिचालक पर हुए हमले ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के

बीच आक्रोश की लहर फैला दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ कर्मचारी अब

राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। इसी क्रम में सोनीपत डिपो में दो घंटे का

सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।

हरियाणा रोडवेज राज्य सांझा मोर्चा के आह्वान पर सोनीपत रोडवेज डिपो में बुधवार

को दो घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। सभी कर्मचारियों ने ड्यूटी से अलग होकर

प्रदर्शन में भाग लिया और फतेहाबाद बस परिचालक पर हमले की निंदा करते हुए आरोपियों

की गिरफ्तारी की मांग की।

उल्लेखनीय है कि सोमवार, 16 जून की सुबह लगभग 8 बजे हरिद्वार से लौट रही फतेहाबाद

डिपो की बस को अग्रोहा चौक के पास 10–15 लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने रोका और परिचालक

पर बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल परिचालक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में

भर्ती कराया गया।

हमले के बाद फतेहाबाद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों

में असंतोष बढ़ता जा रहा है। सोनीपत डिपो के कर्मचारियों ने इसे प्रशासन की लापरवाही

बताया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सांझा मोर्चा पदाधिकारियों ने चेतावनी

दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला, तो राज्य स्तर पर व्यापक आंदोलन और कार्य बहिष्कार

जैसे कठोर निर्णय लिए जाएंगे। कर्मचारी संगठन ने साफ किया कि सुरक्षा से कोई समझौता

नहीं होगा।

Top