केंद्रीय गृहमंत्री ने हरियाणा पुलिस को 'राष्ट्रपति निशान' प्रदान किया
करनाल (हरियाणा), 14 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज (मंगलवार) यहां हरियाणा पुलिस अकादमी मधुवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान ( प्रेसिडेंट्स कलर) अवार्ड प्रदान किया। यह निशान हरियाणा पुलिस को उसकी असाधारण सेवा के लिए दिया गया है।
इस मौके पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म गुरुओं ने राष्ट्रपति निशान के लिए प्रार्थना की। आतिशबाजी की। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इस दौरान गृहमंत्री अनिल विज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद संजय भाटिया आदि मौजूद रहे। अमित शाह अपराह्न 2:30 बजे हरियाणा सहकारिता एक्सपोर्ट हाउस में सहकारिता विभाग की कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। शाम को सोनीपत में संगठनात्मक बैठक में हिस्सा लेंगे।