अमेरिका में शिकागो की 104 वर्षीय डोरोथी हॉफनर का आसमान में कीर्तिमान
शिकागो, 06 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिका में शिकागो की 104 वर्षीय वृद्धा डोरोथी हॉफनर ने आसमान में कीर्तिमान रच दिया। वह दुनिया की सबसे उम्रदराज स्काई डाइवर के रूप में रिकॉर्ड बुक में स्थान सुरक्षित करना चाहती हैं। डोरोथी ने इस रविवार को इलिनोइस के ओटावा में स्काई डाइव में अपने वॉकर को जमीन पर मजबूती से छोड़ते हुए एक टेंडेम स्काई डाइव पर चढ़कर अकल्पनीय उपलब्धि हासिल की। वह दिसंबर में अपना 105वां जन्मदिन मनाने के लिए उत्साहित हैं। स्थानीय मीडिया ने डोरोथी हॉफनर की इस उपलब्धि को व्यापक महत्व दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह जैसे ही नीचे उतरीं, भीड़ उनके जिंदाबाद के नारे लगाने लगी। उन्होंने यह उपलब्धि अपने प्रशिक्षक की सहायता से दर्ज की। उन्होंने सात मिनट की इस रोमांचक यात्रा में 13,500 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। अभी यह उपलब्धि स्वीडन की लिनिया इंगेगार्ड लार्सन के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उन्होंने मई 2022 में 103 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।