Logo
Header
img

जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक हर घर लहरा तिरंगा

जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हुई। उत्साहपूर्ण वातावरण में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चहुंओर तिरंगा लहराया। जिला अध्यक्ष शंकर झा व नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी के सफल नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।उत्साहित भाजपाई नेताओं द्वारा मधुबनी शहर में झांकी के तौर पर बाइक रैली निकाली गई। आईटी सेल के राजीव झा ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम सभी मंडलों में चौदह अगस्त तक निर्धारित रूट में निर्बाध चलती रहेगी।

Top