Logo
Header
img

श्री गुरु ग्रन्थ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति ने 89 बाढ़ पीड़ित परिवारों मे बांटा राशन

श्री गुरु ग्रन्थ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति रजि गांव बहबलपुर, अम्बाला की तरफ से आज 89 परिवारों को सूखे राशन का प्रबंध किया गया। समिति द्वारा स्कूल में उन बच्चो को जिनकी किताबे और कॉपिया ख़राब हो गयी थी उन्हें को कॉपी और किताबे बांटी गयी। यह सेवा लाइफ फाउंडेशन के चेयरमैन संत बाबा ठाकुर सिंह और डॉ महान सिंह जी के सहयोग से सेवा की गयी। गौरतलब है कि संस्था के सेवादार गांव के घरों में जाकर सर्वे कर रहे है और जिनकी घरांे को समान बाढ़ के ख़राब हो गया है उनकी सूची बनाई जा रही है ताकि उन्हें मदद पहुंचाई जा सके। संस्था की संचालिका बीबी भूपिंदर कौर ने बाबा ठाकुर सिंह की आज्ञा शिरोधार्थ करके स्वयं भी यह संकल्प लिया है कि जब तक क्षेत्र की जनता को पूरी तरह से राहत नहीं मिल जाती सेवा करते रहेंगे। संस्था की टीमों, बच्चो, सेवक संस्था की संचालिका बीबी भूपिंदर कौर और उनके पति जगतार सिंह, सचिव गुरुचरण सिंह द्वारा यह राशन मर्दाे साहिब, मनी सिंह बडौला, पूर्ण सिंह लताना, सुरजीत सिंह हमायुपुर,  सरुप सिंह डौला और नगल क्षेत्र के आस पास के गावो में बांटा जा रहा है।

Top