Logo
Header
img

गृह मंत्री अनिल विज से आज नवनियुक्त डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर ने की शिष्टाचार भेंट


हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज से आज अंबाला में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत सिंह कपूर ने कार्यभार संभालने के उपरांत शिष्टाचार भेंट की।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने आपस में कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न गतिविधियों व मुददों पर बातचीत की तथा अपने अनुभवों को सांझा भी किया।

उल्लेखनीय है कि आज नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत सिंह कपूर ने अपना कार्यभार पंचकूला पुलिस मुख्यालय में संभाल लिया है। 

Top