Logo
Header
img

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सौरभ गुप्ता के आदेशानुसार जिला अम्बाला के विभिन्न ??

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सौरभ गुप्ता के आदेशानुसार जिला अम्बाला के विभिन्न स्थानों पर रलिफ कैंप का आयोजन किया गया। अजय शंकर तिवारी पैरा लिगल वालंटियर ने जिला युवा विकास संगठन, अम्बाला व सुश्री प्रज्ञा, स्वयंसेवी के सौजन्य से गांव सौंटा के आसपास के जरूरतमंद लोगों को तरपाल, अग्रबती, मच्छर मारने की कोयल, साबुन व दवाईया इत्यादि प्रदान की।  रूबल, पैरा लिगल वालंटियर द्वारा सौंडा कलोनी, अम्बाला, मानव चौंक, अम्बाला व गांव बडौला मे साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया व बाढ़ के कारण जिन विद्यार्थियों का स्टेशनरी का समान खराब हो गया था ऐसे 12 जरूरतमंद विद्यार्थियों को सुश्री प्रज्ञा, स्वयंसेवी स्टेशनरी प्रदान की व 2 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए। इसके अलावा सुश्री सरित जरोरा, पैनल अधिवक्ता व सुश्री बिम्पी रेखी, गुरू की रहमत, अम्बाला द्वारा वाटिका सिटी सैंटर, अम्बाला मे रह रहे मजदूर वर्ग को उनके अधिकारो बारे जानकारी दी व उन्हे रिफरैशमैंट प्रदान की। मौका पर  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला द्वारा सुश्री प्रज्ञा, स्वयंसेवी के सौजन्य से 14 आपदाग्रस्त परिवारों को राशन किट प्रदान की।

  सौरभ गुप्ता, सी जे एम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला ने  बताया कि सुश्री कंचन माही, जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के मार्गदर्शन इन कार्यक्रमों का आयोजन जिला अम्बाला मे किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा सुश्री कंचन माही, जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला की अध्यक्षता मे आपदाग्रस्त लोगों को मदद पहुचाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे अमित शर्मा, माननीय सिविल जज, सीनियर डवीजन, अम्बाला, नितेश साहनी, पैनल अधिवक्ता, मनु रस्तोगी, पैनल अधिवक्ता, सुश्री सुमनदीप कौर, पैनल अधिवक्ता, सुश्री सरिता जरोरा, पैनल अधिवक्ता, डा. राजेन्द्र राय, सिविल अस्पताल, अम्बाला, डा. सुखप्रीत सिंह, सिविल अस्पताल, अम्बाला, डा. हितार्थ, सिविल अस्पताल, अम्बाला व एन जी ओ रोटरी क्लब सैंटरल, जिला युवा विकास संगठन व श्री हरगोबिन्द साहिब सेवा सोसाइटी, अम्बाला शामिल है, जो जिला अम्बाला के विभिन्न इलाकों मे आपदा पीडि़तों को मदद प्रदान कर रहे है।

Top