Logo
Header
img

देश में 24 घंटे में कोरोना के 201 नए मरीज

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 201 नए मरीज सामने आए हैं। इससे ठीक होने वालों की संख्या 183 है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3,397 है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 4,41,42,791 है। देश में रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 220.04 करोड़ टीके की डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में एक लाख 5,044 खुराक दी गई। अबतक 95.12 करोड़ लोगों को दूसरी डोज और 22.36 करोड़ लोगों को एहतिहाती खुराक दी जा चुकी है।
Top