Logo
Header
img

छह दिवसीय इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल 17 से

रांची, 15 फरवरी (हि.स.)। इंटरनेशनल थिएटर फेस्टिवल ऑफ इंडिया ''भारत रंग महोत्सव'' का आयोजन रांची में शुक्रवार से होने जा रहा है। इसका आयोजन 17 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन, कला-संस्कृति और युवा और खेल विभाग के साथ ही रांची यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में छह थिएटर परफॉर्मेंस होंगे। इसमें पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और बिहार के ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे। ये प्रस्तुतियां हिंदी, उर्दू, उड़िया, असमी और बंगाली भाषाओं में प्रदर्शित की जाएंगी। इस थिएटर फेस्टिवल का आयोजन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा द्वारा 22वें भारत रंग महोत्सव के रूप में किया जा रहा है। देश के 10 शहरों में इस कार्यक्रम का आयोजन 26 फरवरी तक हो रहा है।
Top