Logo
Header
img

कुड़मी समाज के आंदोलन के कारण आज भी 12 ट्रेन नहीं चलेंगी

रांची (झारखंड), 07 अप्रैल (हि.स.)। खड़गपुर – टाटानगर रेल खंड के खेमाशुलि स्टेशन और आद्रा – चांडिल रेल खंड के कुस्तौर स्टेशन पर आदिवासी कुड़मी समाज के अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम के तीसरे दिन शुक्रवार को भी 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि एवं परिचालन अवधि में विस्तार किया है। इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पहले के तरह रहेंगे। ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 11अप्रैल से एक जून तक प्रतिदिन धनबाद से चलेगी। ये ट्रेनें आज रद्द हैं -ट्रेन संख्या 18085 खड़गपुर – रांची मेमू एक्सप्रेस ट्रेन। -ट्रेन संख्या 18086 रांची – खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस ट्रेन। -ट्रेन संख्या 08695 बोकारो स्टील सिटी – रांची पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल को भी रद्द रहेगी। -ट्रेन संख्या 08696 रांची – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर। -ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन। -ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन। -ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस। -ट्रेन संख्या 18009 संतरागाछी – अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन। -ट्रेन संख्या 12875 पुरी – आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन । -ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार – पुरी एक्सप्रेस ट्रेन। -ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा – हटिया क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन। -ट्रेन संख्या 18616 हटिया – हावड़ा क्रियायोग एक्सप्रेस ट्रेन । उल्लेखनीय है कि कुड़मी समाज के आंदोलन के कारण गुरुवार को भी 84 ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट कर दिया गया था।
Top