Logo
Header
img

चिट्टा फेंककर भागने की कोशिश, आरोपो गिरफ्तार

शिमला, 20 अक्टूबर (हि.स.)। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में पुलिस ने छह ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरभ के रूप में हुई है। वह शिमला जिले की नेरवा तहसील के बासा गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर को नियमित गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिउणी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई से पहले एनडीपीएस एक्ट की धारा 42(2) के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया।

पुलिस को देखकर आरोपी ने अपने पास मौजूद पॉलीथीन की एक पुड़िया फेंककर मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। फेंकी गई पुड़िया की तलाशी लेने पर उसमें से छह ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ का वजन किया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसे सील कर कब्जे में ले लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चौपाल थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Top